दिल्ली में आज शाम 7 बजे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक होगी। इस बैठक में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर चर्चा की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक हफ्ते पहले भी मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर CCS की बैठक हुई थी। अब फिर दोबारा आज ये बैठक होने वाली है।

CCS की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
दिल्ली में आज शाम होने वाली CCS की बैठक फिर एक बार प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हो सकती है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समेत कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।
