वाशिंगटन। सोमवार सुबह कैलिफोर्निया स्थित अमेरिकी वायुसेना बेस पर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई।
अमेरिकी सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 11:20 बजे एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर विमान के क्रैश होने के बाद आपातकालीन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।
फिलहाल इस बात की कोई तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस हादसे में कोई घायल हुआ है या नहीं। आमतौर पर एक B-52 विमान का संचालन पांच लोगों के क्रू द्वारा किया जाता है।

बेस ने सोशल मीडिया पर बताया कि एयरफील्ड को बंद कर दिया गया है और आने वाले सभी विमानों का रास्ता बदला जा रहा है। अगले आदेश तक सभी नॉन-कमर्शियल विजिटर पास सस्पेंड कर दिए गए हैं, ताकि बेस पूरी तरह से इमरजेंसी रिस्पॉन्स ऑपरेशन पर ध्यान दे सके।
बेस के एक प्रवक्ता ने और जानकारी देने से इनकार कर दिया। हवाई फुटेज में ज़मीन पर एक बड़ा जला हुआ हिस्सा दिखाई दिया। ऐसा लग रहा था कि विमान का बहुत कम हिस्सा बचा है; एक ब्रॉडकास्ट हेलीकॉप्टर में मौजूद पत्रकार ने बताया कि क्रैश के बाद काले धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया था। जले हुए बड़े हिस्से के पास कई इमरजेंसी गाड़ियां देखी जा सकती थीं।
