इस्लामाबाद शांति वार्ता विफल होने के बाद अमेरिका ने होर्मुज में सख्त नाकेबंदी लागू की है, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। चीन, ईरान के तेल का सबसे बड़ा खरीदार होने के कारण अप्रत्यक्ष रूप से इस संघर्ष में शामिल हो सकता है।
अमेरिका ने होर्मुज में ईरान से जुड़े सभी जहाजों पर व्यापक नाकेबंदी लागू कर दी है। अमेरिकी केंद्रीय कमान के अनुसार, यह नाकेबंदी किसी एक देश तक सीमित नहीं है, बल्कि ईरान के सभी बंदरगाहों से आने-जाने वाले हर जहाज पर लागू होगी।

