मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच एक अमेरिकी अधिकारी ने ईरान के ऊपर एक F-35 फाइटर जेट गिराए जाने की पुष्टि की है। पायलट की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
रॉयटर्स के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि ईरान के ऊपर एक अमेरिकी फाइटर जेट मार गिराया गया है। इसके बाद किसी भी जीवित व्यक्ति को खोजने के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि, इस पर अभी तक पेंटागन और अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

