नई दिल्ली। ग्वालियर की 13 वर्षीय छात्रा का शव भिंड में सिंध नदी किनारे मिलने के बाद मामला और पेंचीदा हो गया है। पुलिस की शुरुआती जांच और फारेंसिक टीम द्वारा कराए गए सीन रिक्रिएशन में सौतेले पिता की बताई पूरी कहानी वैज्ञानिक साक्ष्यों से मेल नहीं खा रही है।
बता दें कि सौतेले पिता ने पुलिस को बताया कि गत 24 मई की रात छात्रा घर में पढ़ रही थी। रात करीब 11 बजे बिजली जाने पर उसकी मां जागी तो बेटी घर में नहीं मिली। कुछ देर तलाश के बाद दंपती लौटा तो घर अंदर से बंद था।

