अडानी पावर को महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (MSEDCL) से 1600 मेगावाट बिजली आपूर्ति का 25 वर्षीय ठेका मिला है। यह आपूर्ति कंपनी के आगामी अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट से 5.30 रुपये प्रति यूनिट की दर से होगी, जो वित्तीय वर्ष 2030-31 से शुरू होगी।

सबसे कम दर पर 25 साल का करार
BSE फाइलिंग के मुताबिक कड़े मुकाबले वाली बोली प्रक्रिया में अदाणी पावर ने सबसे कम 5.30 रुपये प्रति यूनिट (kWh) की दर से बिजली देने की पेशकश कर इस ठेके पर कब्जा जमाया। इस प्रस्तावित 25 वर्षीय बिजली आपूर्ति समझौते (PSA) के तहत वित्तीय वर्ष 2030-31 से महाराष्ट्र को बिजली की आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।
