तिरुअनंतपुरम। एक शख्स ने काल कर केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान सोनी थामस के तौर पर हुई है।
थॉमस ने शुक्रवार शाम 6:50 बजे तिरुअनंतपुरम सिटी जिला पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में फोन किया और दावा किया कि वह मुख्यमंत्री और उनके परिवार को मार डालेगा। जब वजह पूछी गई, तो उसने कहा कि उसे सतीशन पसंद नहीं हैं।

आरोपित ने शाम 6:53 बजे फिर फोन किया और धमकी दोहराई। फोन उठाने वाले पुलिस अधिकारी को अपशब्द कहने के बाद आरोपित ने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने फोन नंबर को ट्रैक करना शुरू किया।
