मोदी सरकार 16-18 अप्रैल को संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करेगी, जिसमें लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा।
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के माध्यम से पीएम मोदी ने देशभर की महिलाओं से आग्रह किया है कि अपने-अपने सांसदों से मिलें, उन्हें अपनी अपेक्षा बताएं और विशेष सत्र के लिए फूलमाला देकर विदा करें। कहा कि जब सांसद माताओं-बहनों का आशीर्वाद लेकर निकलेंगे तो दूसरा निर्णय कर ही नहीं सकते।

