कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के पीछे बारिश मानों हाथ धोकर पड़ गई है। बारिश के कारण ईडन में पंजाब के विरुद्ध पिछला मैच धुल गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटने पड़े थे।
कोलकाता में पिछले कई दिनों से शाम के वक्त कालबैसाखी की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। अगर यह मैच भी बारिश के कारण नहीं हो पाया तो फिर एक-एक अंक बंटेगा।

