रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को लगातार सातवीं शिकस्त मिली। सीएसके को रविवार को आरसीबी के हाथों 43 रन की पराजय झेलनी पड़ी।
सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने हार की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। मैच के बाद गायकवाड़ ने कहा, ‘अगर मैं ज्यादा योगदान देता तो नतीजा कुछ और हो सकता था। इस मुकाबले में हार की जिम्मेदारी मेरी है।’

