बांग्लादेश ने भारत के साथ अपने क्रिकेट संबंधों को सुधारने की पहल की है। नई सरकार के गठन के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने BCCI को पत्र लिखा है। पिछले टी-20 विश्व कप के दौरान भारत में खेलने से इन्कार करने और मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल करार विवाद के बाद संबंध खराब हो गए थे। BCB ने पुराने मजबूत संबंधों का हवाला देते हुए भारतीय टीम के दौरे का अनुरोध किया है। BCCI सरकार की अनुमति का इंतजार कर रहा है।
बीसीसीआई के आदेश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान का आईपीएल का करार खत्म कर दिया था। जिसके बाद बीसीबी ने भारत में अपनी टीम को विश्व कप खेलने के लिए नहीं भेजा। चेयरमैन जय शाह के नेतृत्व वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने उसके बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी-20 विश्व कप में शामिल किया था।

