केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की घोषणा की।
घुसपैठियों की विदाई और भूमि मुक्ति का संकल्प
शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दशकों तक वोट बैंक की लालच में कांग्रेस ने सीमाओं को खुला रखा, जिससे राज्य की जनसांख्यिकी बदल गई। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार ने अब तक 1.25 लाख एकड़ भूमि को घुसपैठियों के कब्जे से मुक्त कराया है।

