आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म ने 10 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर लिया है। वहीं दुनियाभर में इसकी तबाही जारी है।
इस मूवी ने अकेले बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा ग्राफ जारी किया कि आने वाले समय में अन्य फिल्मों को इसका मुकाबला करने में काफी दिक्कत होने वाली है। रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और शानदार कहानी ने सुनामी ही ला दी है।

