पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने पाकिस्तान सुपर लीग की जमकर आलोचना की है। उन्होंने आईपीएल को पीएसएल से बेहतर टी20 लीग करार दिया।
शहजाद का मानना है कि विदेशी खिलाड़ियों की इस हरकत से पाकिस्तान की प्रमुख टी20 स्पर्धा को नुकसान हुआ है। शहजाद ने कहा, ‘एक तरफ दुनिया की सबसे पावरफुल, अमीर लीग आईपीएल है। दूसरी तरफ पाकिस्तान सुपर लीग। आज बात करते हैं कि क्यों बहुत सारे प्लेयर्स पीएसएल के साथ कॉन्ट्रैक्ट होने के बावजूद आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं।’

