प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोगों से अपील कि वे पश्चिम एशिया में जंग के कारण रसोई गैस आपूर्ति में आई बाधा के मद्देनजर अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि केवल सत्यापित जानकारी का ही प्रसार होना चाहिए।
प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी देशभर में होटल उद्योग को प्रभावित करने वाली कामर्शियल गैस (एलपीजी) की कमी और इस मुद्दे पर विपक्ष की आलोचना के साथ-साथ आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की संभावित किल्लत या कीमतों में उछाल की आशंकाओं के बीच आई है।

