आयकर विभाग ने 63,000 रेस्तरां को टर्नओवर छिपाने के आरोप में रडार पर लिया है। ‘SAKSHAM NUDGE’ अभियान के तहत, विभाग AI और डेटा एनालिटिक्स का उपयोग कर टैक्स चोरी पकड़ रहा है।

विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, हाल ही में 22 राज्यों के 62 रेस्तरां आउटलेट्स में गहन जांच की गई, जिसमें 408 करोड़ रुपये की छिपाई गई सेल्स का पता चला। जांच में पाया गया कि कई रेस्तरां बिल डिलीट करने, कैश ट्रांजेक्शन छिपाने और बिलिंग सॉफ्टवेयर के ‘डिलीट’ फीचर का दुरुपयोग कर टैक्स चोरी कर रहे थे।
