भारत ने टी20 वर्ल्ड को तीसरी बार अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया की इस जीत में 5 खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। इसमें जसप्रीत बुमराह से लेकर संजू सैमसन तक का नाम शामिल है।

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने फाइनल में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 46 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। संजू और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े, जिसकी वजह से मेन इन ब्लू ने 255 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। ऐसे में भारत को चैंपियन बनाने में संजू ने अहम भूमिका निभाई।
