आधार और पैन कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, जिनसे व्यक्ति की कई गोपनीय जानकारी जुड़ी होती है। आधार कार्ड से आपकी बुनियादी पहचान और केवाईसी लिंकेज का पता चलता है। इनके दुरुपयोग से बचने के लिए इनकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है।

आधार से क्या-क्या पता लगता है?
आपके आधार कार्ड से व्यक्ति आपके बारे में बेसिक डिटेल्स पता लगा सकता है।
इसके साथ ही आज आधार कार्ड केवाईसी के तहत बैंक से लेकर गैस सिलेंडर तक हर जगह से लिंक है। ऐसे में अगर ये आधार कार्ड किसी के हाथ लग जाए तो समस्या आ सकती है। आधार कार्ड को वेरिफिकेशन में इस्तेमाल कर आपके बारे में कई और जानकारी निकाली जा सकती है।
