गाजियाबाद के भोजपुर में 22 फर्जी पासपोर्ट मामले में मास्टरमाइंड मुश्ताक अहमद ने 12 पासपोर्ट बनवाने की बात कबूल की है। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में लंदन के एक व्यक्ति से संपर्क की पुष्टि हुई।

आवेदकों की वास्तविक पहचान जानने में जुटी पुलिस
पुलिस पूछताछ में मुश्ताक ने स्वीकार किया है कि हजमीत उर्फ रजमीत और उसके चार परिजनों के अलावा शमशेर सिंह, कमलजीत कौर, दलजीत सिंह, मोहिंद्र कौर, इंद्र सिंह, जीत कौर और बलविंदर कौर के पासपोर्ट भी इसी नेटवर्क के जरिए तैयार कराए गए। पुलिस अब इन सभी आवेदकों की वास्तविक पहचान और निवास की जांच में जुटी है।
