भारत का वस्तु निर्यात फरवरी के पहले 14 दिनों में 10% से अधिक बढ़ा है, जो अमेरिकी बाजार के विकल्प तलाशने के प्रयासों का परिणाम है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि अप्रैल-जनवरी में भी 2.20% वृद्धि हुई।

हालांकि, फरवरी का पूरा निर्यात आंकड़ा आगामी 15 मार्च को जारी किया जाएगा। चालू वित्त वर्ष 2025-26 के अप्रैल-जनवरी में वस्तु निर्यात पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 2.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। फरवरी के रुख को और मार्च में होने वाले निर्यात की संभावना को देखते हुए चालू वित्त वर्ष के वस्तु निर्यात में चार से पांच प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
