बेंगलुरु में एक 27 वर्षीय बैंक कर्मचारी योगेश्वरी की तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर से दुखद मौत हो गई। यह घटना सोमवार को लंच ब्रेक के दौरान हुई जब योगेश्वरी राजाजीनगर में डॉ. राजकुमार रोड पार कर रही थीं। उलसूर के छात्र दीपक द्वारा चलाई जा रही बाइक ने उन्हें टक्कर मारी। योगेश्वरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि घायल दीपक का इलाज जारी है। पुलिस ने दीपक के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।

दरअसल बैंक में कार्यरत योगेश्वरी राजाजीनगर में खाने का पैकेट लेकर डॉ. राजकुमार रोड पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
