पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने मनी ट्रांसफर कारोबारी और उसके कर्मचारी से 80 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने गोली भी चलाई, जिससे कर्मचारी घायल हो गया। कारोबारी बाल-बाल बचा। इस बड़ी वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आशंका है कि बदमाशों ने रेकी की थी।

रकम लूटने के बाद बदमाश कश्मीरी गेट की तरफ फरार हो गए। हाथ पर गोली लगने से कर्मचारी घायल हो गया, जबकि कारोबारी की जान बाल-बाल बच गई।
घायल अकील का जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में इलाज चल रहा है। कारोबारी शाहिद की शिकायत पर शास्त्री पार्क थाना ने लूट, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दिनदहाड़े हुई इस लूट ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं। सवाल खड़े किए आखिर पुलिस इन बदमाशों पर नकेल क्यों नहीं कस पा रही है। इस साल यमुनापार में यह सबसे बड़ी लूट की वारदात है।
