फाल्गुन माह की कालाष्टमी 9 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन काल भैरव देव की विशेष पूजा और व्रत किया जाता है, जिससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और संकटों से मुक्ति मिलती है। इस बार कालाष्टमी पर दुर्लभ शिववास योग और वृद्धि योग बन रहे हैं, जो पूजा के फल को दोगुना कर देंगे।

ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर दुर्लभ शिववास योग का संयोग बन रहा है। साथ ही कई अन्य मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में काल भैरव देव की पूजा करने से साधक को मनचाहा वरदान (Kaal Bhairav Puja Benefits) मिलेगा। आइए, कालाष्टमी का शुभ मुहूर्त और योग जानते हैं-
