पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। गुरुवार को लाहौर में खेले गए पहले टी20 में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रन से शिकस्त दी। इसके बाद पाकिस्तानी पीएम ने अपनी टीम की तारीफ की।

पाकिस्तानी पीएम ने की तारीफ
इस जीत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम की तारीफ की। उन्होंने सिर्फ प्लेयर्स ही नहीं बल्कि पीसीबी नेतृत्व को भी काफी श्रेय दिया। हालांकि, शरीफ अपनी इस पोस्ट को लेकर लोगों के निशाने पर भी आ गए हैं। उनकी इस पोस्ट की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी शरीफ को याद दिलाया कि पाकिस्तान की यह जीत कितनी महत्वहीन थी।
