रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में हिंदू धार्मिक भावनाओं और कर्नाटक की दैव परंपरा का अपमान करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला गोवा में एक फिल्म महोत्सव के दौरान उनके एक वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने ‘कांतारा’ के दैव की नकल की थी।

अब ये मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें उन पर हिंदू धार्मिक भावनाओं और कोस्टर कर्नाटक की चावुंडी दैव परंपरा का अपमान करने का आरोप लगाया गया है।
