दिल्ली जल बोर्ड की वार्षिक भूमिगत जलाशय (UGR) सफाई के कारण उत्तर-पूर्वी दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। विभिन्न UGRs की सफाई 28 जनवरी से 3 फरवरी तक अलग-अलग तिथियों में होगी, जिससे ताहिरपुर, करावल नगर, दिलशाद गार्डन, बाबरपुर और यमुना विहार जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे। विभाग ने निवासियों से पानी भरकर रखने और संयम से उपयोग करने की अपील की है।

पाकेट-एफ नंद नगरी, एबीसीडी दिलशाद कॉलोनी, लोनी रोड, पाकेट-क्यू दिलशाद गार्डन और मानसरोवर पार्क डीडीए फ्लैट्स क्षेत्रों में भी 29 से लेकर दो फरवरी तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
इन इलाकों में होगी दिक्कत
भागीरथी यूजीआर की सफाई दो और तीन फरवरी को होगी, जिससे बाबरपुर, बलबीर नगर, गोरख पार्क, कबीर नगर, ज्योति कालोनी, शिवाजी पार्क, रोहताश नगर, अशोक नगर, गोकुलपुरी, दुर्गापुरी, न्यू माडर्न शाहदरा, नत्थू कालोनी, मानसरोवर पार्क, राम नगर और भगवानपुर खेड़ा समेत कई इलाकों को पानी मिलने में दिक्कत आएगी।
