संसद का बजट सत्र (Budget Session) 28 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। यह सत्र दो चरणों में चलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी, जबकि आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी को आएगा। सत्र से पहले 31 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे ताकि कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके।

कब आएगा इकोनॉमिक सर्वे?
बजट से एक दिन पहले 31 जनवरी को इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। परंपरागत रूप से भारत के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (CEA) द्वारा हर साल 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों के सामने पेश किया जाने वाला इकोनॉमिक सर्वे, वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (इकोनॉमिक डिवीजन) द्वारा तैयार किया जाता है।
