दिल्ली सरकार होली पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। राशन कार्ड धारक EWS महिलाओं को होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर मिलेंगे, जबकि अन्य जरूरतमंदों को 500 रुपये में सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलेगा। इस योजना पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसका उद्देश्य महंगाई से राहत देना है।

सूत्रों ने बताया कि जिन EWS परिवारों की महिलाओं के पास राशन कार्ड होगा, उन्हें होली और दीवाली के अवसर पर एक-एक मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 500 रुपये में सब्सिडी वाला सिलेंडर देने की योजना भी लागू की जाएगी।
