मानेसर साइबर अपराध पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी चीनी आकाओं के निर्देश पर ठगी गई रकम को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर (लेयरिंग) करते थे। पुलिस ने इनके पास से 22 मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया है। पीड़ित को स्टॉक ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश के नाम पर धोखा दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि 30 सितंबर 2025 को पीड़ित व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध मानेसर में वॉट्सएप ग्रुप और फर्जी मोबाइल एप के माध्यम से स्टाक ट्रेडिंग और आइपीओ में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
