अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर तत्काल प्रभाव से 25% नया टैरिफ लगाया है। भारत पर पहले से ही 50% टैरिफ है, जिससे कुल 75% तक होने की आशंका है, हालांकि सरकारी सूत्रों ने कम असर की बात कही है। चीन ने इस कदम की आलोचना की है, जबकि रूस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारत-ईरान का द्विपक्षीय व्यापार 1.68 अरब डॉलर का है।

हालांकि, सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारत पर नए टैरिफ का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। यह घोषणा ऐसे समय आई है जब ईरान में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी सरकार-विरोधी प्रदर्शन लहर चल रही है। यही नहीं ट्रंप टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करनेवाला है, जिसे लेकर ट्रंप सशंकित भी हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि सुप्रीम कोर्ट ने उनके फैसलों को पलटा तो ‘सबकुछ अस्तव्यस्त’ हो सकता है।
