तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सिगाची इंडस्ट्रीज के दवा संयंत्र में हुए विस्फोट मामले में कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमित राज सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है। इस दुर्घटना में 54 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि सिन्हा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में दवा कंपनी के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि इस दुर्घटना के मामले में आरोपित नंबर दो के रूप में नामजद सिगाची इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमित राज सिन्हा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में दवा कंपनी के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

