ग्वालियर पुलिस ने फर्जी मैट्रिमोनियल गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो ‘यूनिक रिश्ते’ और ‘माय पार्टनर इंडिया’ वेबसाइटों के माध्यम से कुंवारे युवकों को ठग रहा था। थाटीपुर के कॉल सेंटरों से संचालित इस गिरोह में युवतियां शादी का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन फीस वसूलती थीं। अब तक 1500 युवकों से ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर मोबाइल, कंप्यूटर और सिम कार्ड जब्त किए हैं, जबकि मुख्य सरगना फरार है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह गूगल, इंस्टाग्राम और फेसबुक से सुंदर युवतियों और मॉडल्स की तस्वीरें डाउनलोड कर संभावित दूल्हों को भेजता था। बातचीत आगे बढ़ाने और मोबाइल नंबर साझा करने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस वसूली जाती थी। कॉल सेंटर में काम करने वाली युवतियां कुछ दिन तक पीड़ितों से नियमित बातचीत करती थीं और फिर “सोच नहीं मिल रही” जैसे बहानों का सहारा लेकर संपर्क तोड़ देती थीं।
