ट्रक, पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; अमेठी और मुरादाबाद के लकड़ी कारोबारी भी पकड़े गए

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश), 27 नवंबर। सुल्तानपुर में अवैध पेड़ कटान और लकड़ी की तस्करी के खिलाफ वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। अप्रैल 2026 से अब तक आठ महीनों में विभाग ने 223 मामले पकड़े हैं और 31 लाख 93 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
चार रेंज में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई सदर, जयसिंहपुर, कादीपुर और लम्भुआ वन रेंज में की गई। अवैध लकड़ी ढोने में इस्तेमाल हो रहे ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कई वाहन जब्त किए गए हैं। पकड़े गए लोगों में सुल्तानपुर के साथ अमेठी और मुरादाबाद के लकड़ी कारोबारी भी शामिल हैं।
कितना लगता है जुर्माना
विभाग के मुताबिक अवैध लकड़ी ढुलाई में पकड़े जाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर एक लाख, पिकअप पर 75 हजार और ट्रक पर दो लाख रुपये तक जुर्माना लग सकता है। प्रतिबंधित पेड़ काटने पर प्रजाति के हिसाब से अलग जुर्माना तय है। प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने कहा कि अवैध कटान और ढुलाई करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#Sultanpur #ForestDepartment #UttarPradesh
