प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू से भी मिले, शाम को डेली मार्केट का किया भ्रमण

रांची, 27 नवंबर। राज्यसभा सांसद परिमल नाथवाणी इन दिनों झारखंड के दौरे पर हैं। इसी क्रम में उन्होंने रांची के लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की।
नाथवाणी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय जाकर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच रहकर झारखंड के लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। देर शाम उन्होंने रांची के डेली मार्केट का भी भ्रमण किया।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#ParimalNathwani #Jharkhand #Ranchi
