मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक आज हो रहे सेवानिवृत्त, केंद्रीय विधि मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना; तीसरी बार मिलेगी यह जिम्मेदारी

रांची, 27 नवंबर। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
आज रिटायर हो रहे हैं मुख्य न्यायाधीश सोनक
वर्तमान मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके बाद जस्टिस प्रसाद यह पद संभालेंगे। इससे पहले भी उन्हें दो बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी मिल चुकी है।
गौरतलब है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विभु बखरू को झारखंड हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की थी।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#JharkhandHighCourt #Ranchi #Judiciary
