नई दिल्ली। किसी भूखे को भोजन करना पुण्य का काम होता है। यह बात तो हमने कई बार सुनी है, मगर क्या किसी को यह पता है कि ऐसा करने आपको क्या फल मिलते हैं। इसका जिक्र महाभारत के अनुशास्न पर्व और दानधार्म पर्व के अध्याय 63,66 और 117 में मिलता है। महाभारत के अनुसार किसी भूखे को पेट भरकर खाना खिलाने से बड़ा और कोई दान नहीं है। इसे ‘महादान’ बताया गया है।

अगर आप भी किसी भूखे को भोजन कराते हैं, तो इससे आपको 6 महत्वपूर्ण फल प्राप्त होंगे। चलिए इनके बारे में जानते हैं।
पीढ़ियों का उद्धार
किसी भूखे को भोजन कराने से आपकी सात पीढ़ियों का उद्धार हो जाता है। आपकी आने वाली पीढ़ियों को कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।
प्राप्त होता है शिवलोक
इस बात का भी उल्लेख मिलता है कि, जो व्यक्ति भूखे को भोजन कराता है या अन्नदान करता है, उसे शिवलोक प्राप्त होता है। वहीं दूसरी तरफ जो नहीं कराता है, उसे परलोक में भी भूखा रहना पड़ता है।
