नई दिल्ली। जुलाई का महीना शेयर बाज़ार के निवेशकों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आ रहा है। कई बड़ी कंपनियाँ इस महीने अपने शेयरधारकों को इनाम देने की तैयारी कर रही हैं। देश की 29 प्रमुख कंपनियां जिनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), टेक महिंद्रा और हीरो मोटोकॉर्प शामिल हैं। जुलाई 2026 में भारी-भरकम फाइनल डिविडेंड (3,750% तक) देने जा रही हैं। अगर आपके पोर्टफोलियो में ये शेयर हैं, तो अपने बैंक अकाउंट में डिविडेंड की मोटी रकम आने के लिए तैयार हो जाइए।
महीने की शुरुआत ज़बरदस्त होने वाली है। 3 जुलाई को ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी M&M 660% का फ़ाइनल डिविडेंड देगी, जबकि IT सेक्टर की बड़ी कंपनी Tech Mahindra 720% का डिविडेंड देगी। वहीं, महीने के आखिर में 24 जुलाई को दोपहिया वाहन बनाने वाली मशहूर कंपनी Hero MotoCorp अपने निवेशकों को 3750% का भारी-भरकम फ़ाइनल डिविडेंड देकर बड़ा फायदा पहुंचाएगी। इसके अलावा, Cummins India 17 जुलाई को 2300% का बड़ा डिविडेंड देने वाली है।

