नई दिल्ली। आयरलैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को 34 रन से मात दी। भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में आयरलैंड की यह पहली जीत है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत भी खराब रही और उन्हें पहले ही मैच में हार झेलनी पड़ी। मैच के बाद अय्यर का गुस्सा फूटा। साथ ही उन्होंने अगले मैच का प्लान भी बताया।

अपना पहला T20I मैच हारने वाले भारतीय कप्तान
विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, कानपुर 2017
ऋषभ पंत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली 2022
शुभमन गिल बनाम जिम्बाब्वे, हरारे 2024
श्रेयस अय्यर बनाम आयरलैंड, बेलफास्ट 2026
बॉलर्स अच्छी बॉलिंग कर रहे थे
भारत की बॉलिंग और मैच के आखिर में हाथ से निकल जाने पर अय्यर ने कहा, “मुझे लगता है कि शुरुआत में बॉलर्स अच्छी बॉलिंग कर रहे थे। उन्हें लेटरल मूवमेंट मिल रहा था और कुछ विकेट भी मिले। हमें शानदार शुरुआत मिली, लेकिन बीच में हम अपनी योजना पर ठीक से अमल नहीं कर पाए। हमने उन्हें सीधे ग्राउंड की तरफ शॉट खेलने दिए, जहां हमें पता है कि बाउंड्री छोटी है। जिस तरह की शुरुआत मिली थी, उसे देखते हुए 140 का स्कोर बहुत अच्छा होता। फिर भी यहां का अनुभव बहुत अच्छा रहा। हमें इन हालात में खेलने का मौका मिला, पिच के बारे में अच्छी जानकारी मिली। कप्तान के तौर पर यह एक शानदार शुरुआत रही।”
