बठिंडा। भाजपा नेता, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. तरसेम गर्ग के क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में बठिंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बुधवार देर शाम वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपितों को अबोहर से गिरफ्तार कर लिया। \
बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में दोनों आरोपित घायल हो गए, जिनकी टांगों पर चोटें आई हैं। उन्हें देर रात सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया। पुलिस आज प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

