नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जा रहे वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार हैं। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव को डेब्यू का मौका मिल सकता है। इससे पहले उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने फिर तूफानी पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी हैं। आशीर्वाद ने एक लोकल टीम के लिए खेलते हुए 119 गेंदों पर 168 रन बनाए। इस पारी के दौरान 10 साल के आशीर्वाद ने 19 चौके और छह छक्के लगाए।
शेयर की जानकारी
10 साल के आशीर्वाद ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी इस शानदार पारी के बारे में बताया। समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल मैच में उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऋषभ 11 ने वैशाली 1 को हराया। इस महीने की शुरुआत में समस्तीपुर में हुए एक लोकल प्रैक्टिस मैच में ताजपुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से खेलते हुए आशीर्वाद ने 87 गेंदों पर 103 रन बनाए थे।

