नई दिल्ली। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) राजधानी की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और यातायात जाम को कम करने की दिशा में एक बड़ी योजना पर आगे बढा है। विभाग ने 55 किलोमीटर लंबे महात्मा गांधी रोड (रिंग रोड) को एलिवेटेड कॉरिडोर में परिवर्तित करने की योजना बनाई है।
इस परियोजना की व्यवहार्यता अध्ययन और विस्तृत रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है, विभाग ने इस पर अध्ययन और मंजूरी के लिए योजना का प्रस्ताव यूटीपैक में लगा दिया गया है। यूटीपैक से मंजूरी के बाद योजना पर आगे का काम शुरू हो सकेगा।

