अहमदाबाद। गुजरात के भावनगर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। जूनियर छात्रों के साथ हुई रैगिंग के इस मामले में कॉलेज की एंटी-रैगिंग कमेटी ने रैगिंग में शामिल 6 वरिष्ठ डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है।
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के कड़े नियमों और स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंचशेरिया के निर्देशों के तहत इन डॉक्टरों को तुरंत हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया गया है। साथ ही अलग-अलग दोषियों को छह महीने से लेकर दो साल तक के लिए कॉलेज की सभी शैक्षणिक और क्लिनिकल गतिविधियों से निष्कासित कर दिया गया है।

