नई दिल्ली। जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले नरेंद्र मोदी कैबिनैट में बड़े बदलाव की संभावना प्रबल हो गई है और यह भी लगभग तय माना जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस से टूटकर एनसीपीआई में शामिल हुए 20 सदस्यों के दलों में से भी दो को कैबिनेट विस्तार में जगह मिलेगी।
वस्तुत: एनसीपीआई अब राजग में भाजपा के बाद दूसरे सबसे बड़े घटक दल के रूप में होगा और इस लिहाज से उसे मंत्रिमंडल में उचित स्थान मिल सकता है। एनसीपीआई में शामिल होते हुए तृणमूल के बागी सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष को मान्यता देने के लिए आग्रह किया है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द औपचारिक मान्यता मिल जाएगी। उसके बाद एनसीपीआई की ओर से औपचारिक रूप से राजग में शामिल होने का भी प्रस्ताव आएगा।

