चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले के गुमिदिपुंडी में दुष्कर्म की शिकार तीन वर्षीय बच्ची की चेन्नई के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में बिहार के एक श्रमिक को गिरफ्तार किया है, जिसकी उम्र उन्नीस वर्ष है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
बाल यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के प्रविधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया।
3 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या
यह घटना गुमिदिपुंडी के सिपकाट औद्योगिक क्षेत्र के पास पुडुपेट्टई गांव में हुई, जहां लगभग 300 निजी फैक्ट्रियां हैं, जो बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देती हैं। इनमें से अधिकांश श्रमिक बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और ओडिशा से हैं।

