नई दिल्ली। स्त्री 2 और छावा जैसी धांसू फिल्में बनाना वाला प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने अब रोमांटिक फिल्म पर दांव खेला है, जिसका नाम कॉकटेल 2। निर्देशक होमी अदजानिया की कल्ट मूवी कॉकेटल के सीक्वल के तौर पर इस मूवी को लेकर फैंस में जबरदस्त हाइप देखने को मिल रहा है।

इस बीच मेकर्स की तरफ से शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर कॉकटेल 2 की एडवांस बुकिंग को ओपन कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि आप कैसे इसकी टिकट बुक कर सकते हैं-
ओपन हुई कॉकटेल 2 की एडवांस बुकिंग
सिनेमा जगत में लंबे समय से एडवांस बुकिंग का ट्रेंड चला आ रहा है। मैडॉक फिल्म्स इस दांव को बहुत अच्छी तरह से खेलना जानता है। फिल्म छोटी हो या बड़ी इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली हर मूवी की टिकट विंडो रिलीज से काफी दिन पहले खुल जाती है। रिलीज से पांच दिन पहले कॉकटेल 2 की एडवांस बुकिंग को ओपन किया गया है।
