दिल्ली। स्वास्थ्य क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने वाली भारतवंशी डॉक्टर परवीन कुमार को वैश्विक चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक ‘ग्रैंड क्रास ऑफ द आर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ से सम्मानित किया गया है।
उन्हें किंग चार्ल्स तृतीय की वार्षिक ‘बर्थडे आनर्स’ सूची में स्थान दिया गया है। शुक्रवार रात ब्रिटेन के कैबिनेट कार्यालय द्वारा जारी सम्मान सूची में भारतीय मूल के करीब 35 चिकित्सकों, उद्यमियों और सामुदायिक कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया।

