नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से 14 जून को यमुना घाट पहुंचने को कहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हमारी है और यमुना जी की स्वच्छता भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने यमुना को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 14 जून रविवार को दिल्ली के हजारों स्वयंसेवकों, नागरिकों और छात्रों के साथ मेगा यमुना घाट सफाई अभियान में शामिल होंगी। यह अभियान दिल्ली के 28 घाटों पर एक साथ चलेगा।
नागरिकों से अपील
सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि रविवार को थोड़ा समय निकालकर इस मेगा अभियान से जुड़ें। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए, यमुना के लिए, स्वच्छता और सुंदरता के लिए सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए।

