चंडीगढ़। शहर में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। गैस सिलिंडर लगातार महंगा हो रहा है और समय पर डिलीवरी नहीं मिलने से घरेलू बजट और रसोई प्रबंधन बिगड़ रहा है। यहां तक की हेल्पलाइन नंबर पर भी रिस्पॉन्स नहीं मिलता।
25 दिन बाद बुकिंग के बावजूद सिलिंडर के लिए हफ्तेभर या इससे ज्यादा दिन इंतजार करना पड़ रहा है। इस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों की परेशानी को समझते हुए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का दावा किया है।

