नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें बॉलीवुड का ‘डिस्को डांसर’ भी कहा जाता है। यह इमेजिन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है कि राष्ट्रीय सम्मान पाने के बाद भी हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दूसरों से मांग के खाना खाने की नौबत आई होगी।
हालांकि, ऐसा हुआ है। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं,बल्कि उन्हीं के ही बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने किया है। अभिनेता ने बताया कि शुरूआती करियर में उनके पिता मिथुन दा को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

