जालंधर। पंजाब में इंटरनेट मीडिया और जान-पहचान की आड़ में लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फिल्लौर में एक नाबालिग किशोरी के स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक सहित कई लोगों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
शिकायत में कहा गया आरोपित ने पहले विदेश भेजने, पैसा दिलवाने के नाम पर किशोरी से नजदीकियां बढ़ाईं, फिर उसे बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसे डराकर और ब्लैकमेल कर सोने के जेवरात और अन्य कीमती सामान अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बीते दो महीने में जालंधर के अलग-अलग थानों में 12 के करीब मामले दर्ज हुए हैं।

